क्या आप जानते हैं कि क्या है खुश रहने का, चिंता से मुक्ति का राज ? कभी पशु पक्षियों को या छोटे शिशुओं को गौर से देखिए! इन्हें बीमार होने के अलावा हर समय उमंग, उत्साह में ही देखा होगा, खुश ही देखा होगा । क्या इनको आपने कभी खाली बैठे देखा है? निश्चित रूप से पशु पक्षियों या छोटे शिशुओं को आपने हर समय busy ही देखा होगा। और यही है, खुश रहने का, चिंता से मुक्ति का राज। आप जितने busy रहेंगे चिंता आपसे उतनी दूर रहेगी।
Winston churchill युद्ध के दौरान एक दिन में 18-19 घंटे काम करते थे। एक बार किसी ने उनसे पूछ लिया आप के ऊपर इतनी जिम्मेदारियां हैं। क्या आप कभी चिंतित नहीं होते?
चर्चिल ने कहा - मैं इतना व्यस्त रहता हूं कि मेरे पास चिंता करने का time ही नहीं है।
यह सही है। जब हम व्यस्त नहीं होते, तो प्रकृति हमारे दिमाग में negative भावनाओं को अधिक तेजी से भरना शुरू कर देती है। जो चिंता का मूल कारण होता है।
व्यस्त रहने की कला पशु पक्षियों और छोटे शिशुओं सीखी जा सकती है। और व्यस्त रहकर चिंताओं से दूर रहा जा सकता है!!
बहुत खूब.
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद।
Delete