दूर हों या पास हों,
न कभी उदास हों,
जीवन संगीत है,
गीत गुनगुनाते रहें,
बस मुस्कराते रहें...
न मिलें गर फिर कभी,
न ही मुलाकात हो,
सपनों की रात में ही,
क्यों न चंद बात हो ।
रुक कर वहीं कहीं,
थोड़ा वक्त थाम लें,
यादों की गोद में,
क्षण भर विश्राम लें ।
आईने के सामने,
नजरों को खोल लें,
नजरबंद शख्स को,
आईने में देख लें ।
बातें बहुत हैं अभी,
कहने लगूं बैठ कर तो,
छोटी होगी रात भी,
करते हैं फिर कभी
जब आसपास हों,
दूर हों या पास हों,
न कभी उदास हों,
गीत गुनगुनाते रहें,
बस मुस्कराते रहें...