कुछ दिनों पहले हमारे एक मित्र ने हमारे महल्ले में सात -आठ वर्षों से होने वाले 'भागवत कथा' के बारे में बताया। वे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और इस कार्यक्रम के संयोजक भी हैं। राजनीतिक लोगों तक भी इनकी पहुंच है। इन्हीं महाशय से मैंने महल्ले में बच्चों की लाइब्रेरी के बारे में कहा था, जो आज तक संभव नहीं हो पाया। मुझे इनकी मजबूरियों का पता है। खैर!
भागवत कथा आयोजन के बारे में जानकर खुशी हुई। पर तत्काल दिमाग में बच्चे आ गए और एक योजना भी कि इस कथा से बच्चों को कैसे जोड़ा जाए!
डरते हुए मैंने अपनी जिज्ञासा उस महोदय से शेयर की ! उन्होंने कहा, 'आप योजना बताएं? '
मैंने कहा, 'कथा में महिलाओं के साथ बच्चे भी आते होंगे। आप पहले दिन यह घोषणा करवा दें कि हर बच्चा पहले दिन से कथा सुनें और अंतिम दिन अपना नाम देकर मंच पर बोलने का मौका पाएं! आप या तो सुनी हुई बातों पर बोलें या फिर उससे संबंधित किसी भी विषय पर जो चाहें बोलें! अच्छा बोलने वाले बच्चे को पुरस्कृत किया जाएगा! इस वर्ष तो नहीं, लेकिन अगले वर्ष भगवत्कृपा रही, सबकुछ ठीक रहा तो मैं प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कार दूंगा। '
वे महोदय बहुत खुश हुए! हालांकि मुझे यकीन नहीं था कि ऐसा होगा।
बात आई गई, हो गई! लेकिन कल शाम जब दूध लेने निकला तो कानों में लाउडस्पीकर की आवाज आई। बच्चों के नाम एनाउंस हो रहे थे। मैं उस यज्ञ स्थल पर नहीं था। पर जहां था, वहीं एक कोने में खड़ा होकर यज्ञ स्थल से लाउडस्पीकर की आती आवाज को सुनने लगा।
बच्चों के नाम एनाउंस हो रहे थे और बच्चे मंच पर आकर कुछ न कुछ बोल रहे थे। मैं जानता था कि बच्चों ने आज मंच पर बोलने के लिए कितनी मेहनत की होगी, कितना सोचा होगा, खुद में कितना आत्मविश्वास पैदा किया होगा। बच्चों को मोबाइल और टीवी से हटाकर समाज से जोड़ने का इससे अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता। मैं यह मानता हूं कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के हर इवैंट से बच्चों को जोड़ना बहुत जरूरी है।
मन बहुत खुश था। सच कहूं तो मैं अंदर से नाच रहा था। लगभग तीस से चालीस मिनट मैं एक जगह निश्चल खड़ा होकर बच्चों की बातें सुनता रहा। मैं बुदबुदाया, वाह, शानदार! दिल ने उन बच्चों की मेहनत को दूर से ही नमस्कार किया और मेरी बातों को एक मुकाम देने के लिए उस महोदय को प्रणाम।
घर आकर मैं ने उस महोदय को धन्यवाद देते हुए एक छोटा सा संदेश लिखा, ' अच्छा लगा कि...
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in comment box.